ट्रक हिसाब ऐप — ड्राइवर खाता, बिल्टी और GST बिल एक जगह
Trucksarthi भारत के ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिकों के लिए बना ऐप है। ड्राइवर का खाता, पार्टी का हिसाब, ट्रक का खर्चा, बिल्टी, GST बिल और गाड़ी के कागज़ — सब कुछ एक ही ऐप में, डायरी और रजिस्टर की जगह।
ऐप पूरी तरह हिंदी में भी चलता है। मोबाइल (Android और iPhone) पर और ऑफिस के कंप्यूटर पर, दोनों जगह एक ही डेटा दिखता है। 30 दिन तक हर फ़ीचर मुफ़्त आज़माएँ, कोई कार्ड नहीं चाहिए।
ड्राइवर खाता
हर ड्राइवर का अलग खाता: कितना एडवांस दिया, रास्ते में डीज़ल, फ़ास्टैग, चालान और खाने पर कितना खर्च हुआ, महीने की सैलरी कितनी बनी, और ड्राइवर के पास कितने पैसे बचे हैं। हर खर्चे के साथ पर्ची की फ़ोटो लग सकती है।
सैलरी ड्राइवर की कमाई है, इसलिए उससे बैलेंस नहीं घटता। मालिक ने जो डीज़ल खुद भरवाया, वह ड्राइवर के खाते में नहीं गिना जाता। उधार पर लिया सामान तब तक बैलेंस नहीं बदलता जब तक उसका भुगतान न हो।
ड्राइवर के लिए अलग ऐप — मुफ़्त
Trucksarthi Driver ऐप ड्राइवर के लिए मुफ़्त है। ड्राइवर अपना खाता, एडवांस और ट्रिप देख सकता है और रास्ते में ही खर्चा पर्ची की फ़ोटो के साथ डाल सकता है। नेटवर्क न हो तो एंट्री फ़ोन में सेव रहती है और नेटवर्क आते ही अपने-आप पहुँच जाती है। ड्राइवर की मंज़ूरी से ट्रिप के दौरान उसकी लोकेशन भी दिख सकती है।
बिल्टी (LR) बनाएँ
- माल भेजने वाला (consignor) और लेने वाला (consignee) — नाम, पता, फ़ोन, GSTIN।
- गाड़ी नंबर, ड्राइवर, कहाँ से कहाँ, माल का विवरण, वज़न और भाड़ा।
- To Pay, Paid या TBB — भाड़ा कौन देगा।
- बिल्टी नंबर सर्वर देता है, इसलिए दो लोग साथ में बनाएँ तब भी नंबर दोहराता नहीं।
- PDF बनकर WhatsApp पर तुरंत भेजें।
GST बिल (इनवॉइस)
पार्टी चुनें, जिन ट्रिप का बिल नहीं बना उन्हें चुनें, GST चुनें — बिल तैयार। एक ही राज्य की पार्टी के लिए CGST + SGST, दूसरे राज्य के लिए IGST, 0%, 5% या 18% पर। बिल पर आपका लोगो, बैंक डिटेल और UPI QR कोड छपता है। कौन सी GST दर आप पर लागू है, यह अपने CA से पूछें।
ट्रक खर्च और कागज़
- हर ट्रक का डीज़ल, फ़ास्टैग, चालान, सर्विस और रिपेयर का खर्चा — और गाड़ी का माइलेज।
- पार्टी (क्लाइंट) का हिसाब: कितने बिल बने, कितना पैसा आया, कितना बाकी है।
- मार्केट गाड़ी वाले सप्लायर और पंप, मिस्त्री, स्पेयर पार्ट्स वालों का खाता।
- RC, बीमा, परमिट, PUC, फ़िटनेस और रोड टैक्स — खत्म होने से पहले याद दिलाता है।
Trucksarthi क्या नहीं करता
यह अकाउंटिंग सॉफ़्टवेयर नहीं है और GST रिटर्न फ़ाइल नहीं करता। ई-वे बिल का नंबर बिल्टी पर लिख सकते हैं, पर ई-वे बिल सरकारी पोर्टल पर ही बनता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Trucksarthi मुफ़्त में आज़मा सकते हैं?
हाँ। 30 दिन तक सारे फ़ीचर मुफ़्त हैं, कोई कार्ड नहीं चाहिए। उसके बाद 3 महीने या 12 महीने का प्लान ले सकते हैं।
क्या ऐप हिंदी में चलता है?
हाँ। सेटिंग में भाषा हिंदी चुनें, पूरा ऐप हिंदी में दिखेगा। सपोर्ट भी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में मिलता है।
क्या ड्राइवर को अलग से पैसे देने होंगे?
नहीं। ड्राइवर ऐप ड्राइवर के लिए पूरी तरह मुफ़्त है। मालिक अपने ऐप से ड्राइवर को जोड़ता है और ड्राइवर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करता है।
क्या कंप्यूटर पर भी चला सकते हैं?
हाँ। app.trucksarthi.in खोलें और फ़ोन से QR कोड स्कैन करें। ऑफिस का स्टाफ़ कंप्यूटर पर बिल्टी और बिल बना और प्रिंट कर सकता है।
आज ही शुरू करें
ऐप डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, और एक ट्रक और एक ट्रिप डालकर देखें। मदद चाहिए तो कॉल या WhatsApp करें: +91 93195 95984।
